युवा व्यवसायी के हत्यारोपी को यूं धरा, पुलिस को भी गोली से चाहता था उड़ाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अशोक विहार थाना इलाके में युवा व्यवसायी की हत्या करने वाले आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया है। 22 अगस्त को आरोपी राजेश उर्फ सूर्या ने व्यवसायी की उसके घर के सामने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी दो बार वर्ष 2014 में पंजाब पुलिस व वर्ष 2016 में हरियाणा पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका है।
अपराध शाखा डीसीपी डा. जॉय टर्की के अनुसार शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पूरनपंत को बदमाश राजेश उर्फ सूर्या के बारे में सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद राजेश को सेक्टर-तीन, रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने पिस्टल निकाल ली थी। वह गोली चला पाता उससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने दस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की हैं।
आरोपी ने बना रखे हैं टैटू
आरोपी अपने गिरोह का सरगना है। वह वारदात करने के लिए गिरोह के सदस्यों को खुद चुनता था। राजेश ने गिरोह सदस्य रवि, दलीप व संजय के साथ 22 अगस्त को व्यवसायी संजीव गोस्वामी (40) का दो मोटरसाइकिलों से पीछा करना शुरू कर दिया था।
दलीप व संजय पहली बार वारदात करने जा रहे थे। संजीव गोस्वामी स्कूटी से अपने घर जा रहा था और कंघे पर बैग लटका हुआ था। जैसे ही संजीव अपने घर के सामने रुका, राजेश ने उससे 4.15 लाख रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।
संजीव ने विरोध किया तो बदमाश राजेश ने उसे तीन गोली मार दीं। इसके बाद आरोपी कैश लेकर मौके से फरार हो गए। संजीव केबड़े भाई के सामने पूरी वारदात हुई थी।
गांव संधाल खेरी, जिला कैथल हरियाणा निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू उर्फ सूर्या उर्फसोनू उर्फराज उर्फ शंकर(27) को टैटू बनवाने का बहुत शौक है। इसने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखे हैं। आरोपी पत्नी से अलग रहता है। इसने अपनी महिला दोस्त के नाम का भी टैटू छाती पर बनवा रखा है।