फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime rise in Noida, police unable to stop it

36 घंटे में लूट की छह वारदातें

Fri, 21 Feb 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 21 Feb 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
Crime rise in Noida, police unable to stop it

दिल्ली निवासी राजीव अपनी कार किराए पर चलाता है। बृहस्पतिवार को वह एक

विज्ञापन
अधिकारी को होंडा सीएल कंपनी लाया था। अधिकारी को छोड़कर राजीव कासना गांव के पास कार में ही सो गया। दोपहर में कुछ बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और विरोध करने पर राजीव को गोली मार दी। गोली राजीव की पीठ में लगी। इसके बाद बदमाश मारुति स्विफ्ट डिजायर कार लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

Crime rise in Noida, police unable to stop it

डाबरा निवासी अमित भाटी पुत्र अतर सिंह भाटी बुधवार रात ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था। सेक्टर-36 में कार सवार चार बदमाशों ने उससे आठ हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर मारपीट की। बदमाश उसे कार में अल्फा-कर्मिशयल बेल्ट ले गए और उसके एटीएम से 17 हजार रुपये भी निकाले। उसके बाद बदमाश युवक को फरीदपुर गांव के पास फेंककर फरार हो गए। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर आ गई है और पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर को बनाया निशाना, लूटे 70 हजार

Crime rise in Noida, police unable to stop it

बीटा-दो सेक्टर निवासी हेमंत कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर है। बुधवार दोपहर बाद हेमंत बाइक से यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में चल रही साइट पर मजदूरों को पेमेंट देने के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और हथियारों के बल पर उससे 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। कासना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मजदूर बना बाइक सवार बदमाशों का शिकार

Crime rise in Noida, police unable to stop it

मूलत: बिहार निवासी राजन सिंह पाई सेक्टर स्थित एक बिल्डर के पास मजदूरी का काम करता है। उसे अपने गांव जाना था, जिसके लिए वह कई महीनों से अपनी तनख्वाह बिल्डर के पास जमा कर रहा था। बुधवार शाम को वह सेलरी लेकर तुगलपुर के लिए रवाना हुआ, लेकिन जैतपुर गोलचक्कर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए और मारपीट भी की। पीड़ित ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

युवक से की मारपीट, मोबाइल व एटीएम लूटा

Crime rise in Noida, police unable to stop it

रबूपुरा कोतवाली के पचोकरा गांव निवासी राहुल कुमार बुधवार रात को बुलंदशहर गया था। देर रात को वहां से अपने गांव के लिए बाइक पर चला। महमूदपुर जादो गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उससे लूटपाट और मारपीट की। बदमाश युवक से मोबाइल, एटीएम और कुछ नगदी भी लूटकर ले गए। रबूपुरा पुलिस ने घटना को रोडरेज दिखाते हुए मारपीट का मामला दर्ज किया है।

नगदी लूटकर फरार हो गए बदमाश

Crime rise in Noida, police unable to stop it

एक अन्य वाकये में रबूपुरा से लौट रहे आकिलपुर निवासी अरुण कुमार मुरादगढ़ी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। उन्होंने स्कूटी सवार अरुण से अभद्रता की और नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रोडरेज का मामला बताया है। जबकि रबूपुरा में हुई दोनों वारदातों में एक ही एक ही गिरोह के होने की आशंका है। लेकिन, पुलिस इन घटनाओं को लूट मानने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed