फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crime news of delhi

छिनैती के चक्कर में रिक्शे से गिरी महिला की मौत

Tue, 17 Jun 2014 03:19 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
Crime news of delhi

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार दिन में चेन स्नैचिंग के दौरान एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह की है जब सी-58 रामप्रस्थ, गाजियाबाद निवासी 51 वर्षीय मृदुला रिक्शे में बैठकर कहीं जा रही थी।

विज्ञापन


उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी चेन झपटने की कोशिश की। इस झपटमारी में मृदुला की बदमाशों से झड़प हो गई। इसी झड़प में बदमाशों ने मृदुला को रिक्शे से नीचे गिरा दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


घायल मृदुला को लोग अस्पताल लेकर गए जहां गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंगदारी वसूलने में चार ग‌िरफ्तार

Crime news of delhi

दिल्ली के एक व्यापारी से 6 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

यह घटना दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की है। पुलिस के अनुसार ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक व्यापारी से बदमाश रंगदारी के नाम पर 6 करोड़ रु‌पए ऐंठना चाहते थे पर पुलिस ने इनके ‌इरादे कामयाब होने नहीं दिए। पुलिस ने तीन आरोपियों राहुल, भूप सिंह और ‌मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद क‌िए हैं। पुलिस से म‌िली जानकारी के अनुसार व्यापारी से रंगदारी वसूलने के लिए बदमाशों ने विशेष रूप से आगरा से हथियार मंगाए थे।

स्कूल में घुसकर टॉय गन से की फायरिंग

Crime news of delhi

दिल्ली में नरेला के एक स्कूल में दो अज्ञात बदमाशों के घुसकर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह नरेला के डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बाहर से आए दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि दो लोग स्कूल में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी पर फायरिंग से निकली सभी गोलियां दीवार पर जाकर लगी। मौके से बरामद प्लास्टिक बुलेट के आधार पर पुलिस ने कहा कि फायरिंग टॉय गन (खेलने वाली बंदूक) से की गई थी।

पुलिस ने घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भरोसा है कि दोषी जल्द ही उसकी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

हार्डवेयर कारोबारी को अगवा करने का प्रयास

Crime news of delhi

दिल्ली के नरेला में मंगलवार सुबह एक हार्डवेयर कारोबारी को चार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। आज सुबह नरेला इलाके में चार कार सवार बदमाशों ने एक हार्डवेयर कारोबारी रमेश को अगवा करने की कोशिश की।

जब रमेश ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक बदमाश ने गोली चला दी। ये गोली बदमाश के एक साथी प्रवीण के सिर में जा लगी।

सूत्रों के अनुसार प्रवीन नरेला के ही स्वतंत्रता नगर का रहने वाला था जबकि उसके अन्य साथी सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed