छिनैती के चक्कर में रिक्शे से गिरी महिला की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में मंगलवार दिन में चेन स्नैचिंग के दौरान एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह की है जब सी-58 रामप्रस्थ, गाजियाबाद निवासी 51 वर्षीय मृदुला रिक्शे में बैठकर कहीं जा रही थी।
उसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी चेन झपटने की कोशिश की। इस झपटमारी में मृदुला की बदमाशों से झड़प हो गई। इसी झड़प में बदमाशों ने मृदुला को रिक्शे से नीचे गिरा दिया और फरार हो गए।
घायल मृदुला को लोग अस्पताल लेकर गए जहां गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंगदारी वसूलने में चार गिरफ्तार
दिल्ली के एक व्यापारी से 6 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
यह घटना दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की है। पुलिस के अनुसार ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक व्यापारी से बदमाश रंगदारी के नाम पर 6 करोड़ रुपए ऐंठना चाहते थे पर पुलिस ने इनके इरादे कामयाब होने नहीं दिए। पुलिस ने तीन आरोपियों राहुल, भूप सिंह और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी से रंगदारी वसूलने के लिए बदमाशों ने विशेष रूप से आगरा से हथियार मंगाए थे।
स्कूल में घुसकर टॉय गन से की फायरिंग
दिल्ली में नरेला के एक स्कूल में दो अज्ञात बदमाशों के घुसकर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह नरेला के डेफोडिल पब्लिक स्कूल में बाहर से आए दो अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि दो लोग स्कूल में घुसे और फायरिंग शुरू कर दी पर फायरिंग से निकली सभी गोलियां दीवार पर जाकर लगी। मौके से बरामद प्लास्टिक बुलेट के आधार पर पुलिस ने कहा कि फायरिंग टॉय गन (खेलने वाली बंदूक) से की गई थी।
पुलिस ने घटना स्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भरोसा है कि दोषी जल्द ही उसकी गिरफ्त में होंगे।
हार्डवेयर कारोबारी को अगवा करने का प्रयास
दिल्ली के नरेला में मंगलवार सुबह एक हार्डवेयर कारोबारी को चार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। आज सुबह नरेला इलाके में चार कार सवार बदमाशों ने एक हार्डवेयर कारोबारी रमेश को अगवा करने की कोशिश की।
जब रमेश ने इसका विरोध किया तो उनमें से एक बदमाश ने गोली चला दी। ये गोली बदमाश के एक साथी प्रवीण के सिर में जा लगी।
सूत्रों के अनुसार प्रवीन नरेला के ही स्वतंत्रता नगर का रहने वाला था जबकि उसके अन्य साथी सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।