फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   crime against women|: three cases registered of dowry

महिला अपराध में नहीं आ रही कमी, दहेज उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज

Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 22 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime against women|: three cases registered of dowry

साइबर सिटी में महिला उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग महिलाओं के बयान पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने व अमानत में खयानत के तीन मामले दर्ज किये हैं।

विज्ञापन


अर्जुन नगर कॉलोनी की प्रीती ने बताया कि पांच साल पहले उसका विवाह रवि वर्मा के साथ हुआ था। वह निजी कंपनी में काम करता है। विवाह के बाद से ही वह उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। खैटावास गांव की रहने वाली मनीषा का विवाह रेवाड़ी के माजरा गांव के रहने वाले तुलसीराम के बेटे आशीष के साथ हुआ है।
विज्ञापन


मनीषा ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करते हैं। दोनों के बीच कई बार पंचायत भी हो चुकी है पर बात नहीं बनी। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की लेकिन बात न बनने पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधरावली की रहने वाली चंद्रमुखी का विवाह नहचाना रेवाड़ी के सूरजभान के बेटे रामबीर के साथ हुआ है। चंद्रमुखी ने पति व देवर सुखबीर पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed