{"_id":"c3392db4ce9ef4b47371d0a17325d302","slug":"creepy-death-of-janitor-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को क्यों दे दी दर्दनाक मौत?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को क्यों दे दी दर्दनाक मौत?
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के ग्रीन बेल्ट में एक चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे को बुरी तरह खुर्द-बुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में फॉरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।
पुलिस को सूचना सोमवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-15 पार्ट दो की ग्रीन बेल्ट पर किसी का शव पड़ा हुआ है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की।
चौकीदार के चेहरे और सिर पर पत्थर से वार किया गया था। जिससे की उसकी मौत हो गई। जांच के लिए पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया।
उन्होंने मौका मुआयना कर कई साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की पहचान नेपाल निवासी नरबहादुर (32) के रूप में र्हुई। वह पटेल नगर में अपने भतीजे के साथ किराये के मकान पर रहता था और चौकीदारी करता था।
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने बताया कि मामले की कई एंगल से छानबीन की जा रही है। कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इसमें चौकीदार की मौत की वजह सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला होना बताया गया है।
इस मामले में पुलिस मृतक के भतीजे समेत गुड़गांव में रहने वाले उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।