{"_id":"57b0b4044f1c1b5a446eb288","slug":"cousin-attempted-rape-the-victim-s-mouth-was-tusa-cloth","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहन से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़ित के मुंह में ठूसा था कपड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरी बहन से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़ित के मुंह में ठूसा था कपड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली के एक गांव में ताऊ के लड़के ने चाचा की बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पीड़ित के मुंह में कपड़ा लगाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
लड़की के भाई के जागने पर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद से पीड़ित बुरी तरह से डरी हुई है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दी है।
शुक्रवार रात जेवर के गांव में पीड़ित युवती घर के आंगन में सो रही थी।
देर रात करीब 12 बजे युवती के ताऊ का लड़का घर में घुस आया और सोती हुई युवती को दबोचने के बाद छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने युवती के मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन
इसी बीच लड़की की आवाज सुनकर युवती के भाई की आंख खुल गई। भाई ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। फिर वो दोनों को धमकाते हुए फरार हो गया।
युवती की तरफ से रविवार सुबह जेवर कोतवाली में शिकायत दी गई है। हालांकि, कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही है।