फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court order to testimony against Abu Salem, court has issued summons

अबू सलेम के खिलाफ गवाही कराने का निर्देश, कोर्ट ने जारी किया समन

Fri, 01 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
court order to testimony against Abu Salem, court has issued summons
अबू सलेम

अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के खिलाफ विचाराधीन मुकदमे में गवाही कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने तीन गवाहों को समन जारी कर गवाही के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


यह मामला दिल्ली में कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का है। पेश मामले में रोमेश शर्मा भी आरोपी है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने वर्ष 1998 में मोबाइल इंटरसेप्शन के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने अबू सलेम से जुड़े मामले में 20 गवाहों की सूची शुक्रवार को पटियाला हाउस अदालत में पेश कर दी। मुख्य महानगर दंडाधिकारी सुमित दास ने तीन गवाहों को समन जारी कर 21 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मौके पर अबू सलेम भी कोर्ट में मौजूद था

court order to testimony against Abu Salem, court has issued summons
कोर्ट - फोटो : file photo

इस मौके पर अबू सलेम भी कोर्ट में मौजूद था। दिल्ली पुलिस ने यह केस अक्तूबर 1998 में दर्ज किया था। उस समय सलेम दुबई में था और रोमेश शर्मा दिल्ली में था। इन दोनों ने बड़े कारोबारियों से रंगदारी व उनके झगड़े निबटाने का रैकेट चला रखा था।

रोमेश शर्मा कारोबारियों के नंबर व पते सलेम को मुहैया कराता था। दुबई से सलेम फोन करके कारोबारियों से रंगदारी की मांग करता था। पुलिस के मुताबिक, सलेम ने शर्मा के कहने पर कारोबारी गौतम अदानी के दो करोड़ रुपये दिलवाने के लिए कारोबारी विनय सिंह को एक अक्तूबर 1998 को दुबई से फोन करके धमकी दी थी।

कारोबारी विनय सिंह ने चेक जारी किए थे और 50 लाख का एक चेक रोमेश शर्मा के घर पर आयकर की छापेमारी में बरामद हुआ था। दिल्ली के वेेस्ट एंड इलाके में एक प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के लिए भी सलेम ने धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed