फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court convicted in two rape cases

दो मामलों में दुष्कर्म के आरोप साबित, कोर्ट ने ठहराया दोषी

Wed, 06 Sep 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 06 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
court convicted in two rape cases
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश रजनी यादव की अदालत ने दुष्कर्म के दो अलग मामलों की सुनवाई करते हुए आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने उनकी सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन


सहायक जिला न्यायवादी अरविंद शर्मा ने बताया कि गत वर्ष मार्च में राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म किया था।

सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई थी। मामला अदालत में चला। यहां अभियोजन पक्ष ने जो सबूत व गवाह पेश किए, उनसे आरोप साबित हो गए। अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला उद्योग विहार क्षेत्र का है। यहां गत वर्ष मई में प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। आरोपी नाबालिग को बनारस ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भी उसके साथ अनेक बार दुष्कर्म किया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया गया। अदालत में अभियोजन पक्ष ने जो सबूत व गवाह पेश किए, उनसे आरोप साबित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed