{"_id":"57deda404f1c1b190aa82672","slug":"councilor-mistreatment-of-drunken-soldier-was-suspended-after-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने पार्षद से की बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही ने पार्षद से की बदसलूकी, गिरफ्तारी के बाद हुआ सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने भाजपा की निगम पार्षद से शराब के नशे में धुत होकर बदसलूकी की। पीड़िता ने पांडव नगर थाने में आरोपी रज्जित की शिकायत की।
विज्ञापन
इसके बाद मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा रज्जित को निलंबित भी कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी दिल्ली में भाजपा से महिला निगम पार्षद पटपड़गंज इलाके में फॉगिंग कराकर रिक्शा से घर लौट रही थीं। आरोप है कि इस बीच शराब के नशे में धुत बाइक सवार सिपाही रज्जित ने पार्षद के रिक्शा को जबरन रुकवा लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर गंदी-गंदी गालियां दी और उसने पार्षद का हाथ मरोड़ दिया। घटना में पार्षद की चूड़ी टूट गई और उसे चोट लगी। उसने पार्षद को यह कहकर भी धमकाया कि वह रक्षा मंत्री की सुरक्षा में है, वह उसका कुछ नहीं बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। इधर, पार्षद की सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद छेड़छाड़, रास्ता रोककर मारपीट करने और फब्तियां कसने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पूर्व आरोपी सिपाही इलाके में तैनात था। पार्षद ने उसकी उगाही की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इसके बाद उसका तबादला हो गया। शायद इसी बात से चिढ़कर उसने उसके साथ बदसलूकी की। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।