{"_id":"5770317a4f1c1bcb7379b124","slug":"corporation-dumper-crushes-the-person-sleeping-on-the-pavement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निगम के डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम के डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला, चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गीता कॉलोनी में शनिवार देर रात फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले डंपर के कुचलने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दशरथ महतो (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दशरथ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दशरथ परिवार के साथ गीता कॉलोनी शमशान घाट के पास झुग्गियों में रहता था।
Trending Videos
फुटपाथ पर सो रहा था व्यक्ति
पुलिस
- फोटो : demo pic
शनिवार रात को वह शमशान घाट के पास फुटपाथ पर सो रहा था। इस बीच देर रात करीब 1:30 बजे निगम की जेसीबी और डंपर कूड़ा उठाने के लिए आया।
पीछे करते समय डंपर फुटपाथ पर सो रहे दशरथ के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पीछे करते समय डंपर फुटपाथ पर सो रहे दशरथ के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।