फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Corporate gang" included two students arrested

‘कारपोरेट गैंग’ में शामिल दो स्टूडेंट गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2015 01:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 15 Apr 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
"Corporate gang" included two students arrested
वाहन चोरी का ‘कारपोरेट गैंग’ चलाने वाले सरगना ने लालच देकर 12वीं पास दो स्टूडेंटों को गिरोह में शामिल किया और वाहन चोर बना डाला। इंदिरापुरम पुलिस ने स्टूडेंटों के पास से चोरी की पांच कारें और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


दिल्ली और मेरठ में गिरोह का सरगना वाहनों को महज 15-20 हजार में बेच देता था। स्टूडेंटों को मेहनताना देता था।

गिरोह के सदस्य 50 से अधिक वाहनों को दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा से चोरी कर चुके हैं। वाहन चोरों का यह गिरोह खासतौर पर बिना पार्किंग खडे़ वाहनों को निशाना बनाता था।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि पकड़ गए वाहन चोर अमन उर्फ गौरव छपरौला गौतमबुद्धनगर, लक्ष्मण उर्फ भोला मीरपुर अलीगढ़ का है। दोनों बारहवीं के स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान नीतिखंड शिवमंदिर के पास से सोमवार शाम दबोचे गए। दोनों चोरी की कार को मेरठ में बेचने के  लिए ले जा रहे थे। अमन और लक्ष्मण दोनों कार चलाने में एक्सपर्ट हैं।

गिरोह में करीब 5-6 सदस्य हैं। सरगना ने गिरोह में शामिल सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी हुई है। अमन और लक्ष्मण को चोरी की कार को ड्राइव करना होता था।


सरगना वाहन की बिक्री कराता था। जबकि अन्य सदस्य होटल, मॉल और सोसायटी के बाहर बिना पार्किंग खडे़ वाहनों की रेकी करते थे और उन्हें अनलॉक कर देते थे।

गिरोह दिल्ली-एनसीआर में 50 से अधिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। एसपी सिटी का कहना है कि गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed