फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cops fed speculative, suspended

सिपाही खिलवाता था सट्टा, सस्पेंड

Sun, 07 Feb 2016 09:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Cops fed speculative, suspended

विजयनगर थाने में तैनात एक सिपाही न सिर्फ सट्टा खिलवाता था, बल्कि पुलिस की सूचनाएं भी सट्टेबाजों तक पहुंचाता था।

विज्ञापन


एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने जांच के बाद आरोपी सिपाही अशोक यादव को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने इसकी पुष्टि की है।

एसएसपी ने बताया कि सिपाही के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसकी जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने की।

इलेक्ट्रानिक सर्विलांस केजरिए सिपाही की सट्टेबाजों से साठगांठ की पुष्टि हुई है। जैसे ही पुलिस छापामारी करने की तैयारी करती थी, सिपाही सट्टेबाजों को जानकारी दे देता था और वह भाग जाते थे।
विज्ञापन


चर्चा ये भी है कि सिपाही थाने का ‘ठेकेदार’ बना हुआ था। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। ऐसे अन्य पुलिसवालों की भी जांच की जा रही है, जो आरोपियों या सट्टेबाजों से संबंध रखते हैं, उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल अलग-अलग मामलों में 100 से ज्यादा पुलिसवाले सस्पेंड किए गए थे, इनमें कुछ ऐसे भी थे, जिन पर अपराधियों से सेटिंग के आरोप थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed