फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Contractor shot dead skunk who escaped, the police involved in the investigation

ठेकेदार को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 23 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Contractor shot dead skunk who escaped, the police involved in the investigation
- फोटो : demo pic

बुधवार रात हेलीमंडी के वार्ड नंबर तीन की सीताराम कॉलोनी में इनोवा गाड़ी से अपने घर आ रहे सुरेंद्र शर्मा पुत्र सोहन लाल की मोटर साइकिल पर दो अज्ञात युवकों द्वारा दाहनी कलाई व बाजू में गोली मार दी तथा मौके पर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घायल अवस्था में उसे गुडगांव के फोर्टिज हस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

पुलिस के अनुसार सुरेन्द्र शर्मा निवासी राठीवास ठेठर जिला मेवात का रहने वाला है तथा हाल निवासी हेलीमंडी के वार्ड नंबर तीन में अपने परिवार के साथ रह रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सुरेन्द्र शर्मा के ब्यान पर नाम पता ना मालूम दो लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया है। घायल  सुरेन्द्र शर्मा ने पुलिस से संदेह जाहिर किया है कि उस पर गोली चलाने वाला अजय  निवासी राठीवास ठेठर व उसका साला है। अजय पैरोल पर जेल बाहर आया हुआ है। उसने मेरे भाई व भतीजें की हत्या की सजा काट रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी मोटर साईकिल पर सवार होकर आए थे तथा इनोवा गाडी के पीछें मोटर साईकिल लगा रखी थी तथा जैसे ही गाडी घर के आगे रूकती है आरोपियों द्वारा बंद शीशें पर हाथ मारकर खुलवाने की कौशिश की लेकिन शीशा बगेर खुले ही आरोपियों ने तीन फायर किए जिसमें से दो गोलिया हाथ व बाजू पर जा लगी। 

गोली मारने के बाद दोनों आरोपी मौके से तुरन्त फरार हो गए। पुलिस अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed