फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   conflict between two community in delhi, 2 arrested

दिल्ली: दो समुदायों के बीच तनाव, भारी पुलिस बल तैनात, दो गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Jun 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
conflict between two community in delhi,  2 arrested
दिल्ली पुलिस

मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी में शनिवार सुबह दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। धार्मिक किताब पढ़ रही एक महिला को आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर मास का एक टुकड़ा खिलाने का प्रयास किया। वारदात के दौरान आरोपी युवक ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। चिल्लाने की आवाज सुनकर महिला का पति जब वहां पहुंचा तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। 

विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ को देखते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने रोजा (45) और उसके बेटे विशाल (23) गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। देर शाम तक संयुक्त आयुक्त, जिला पुलिस उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी थाने में डटे हुए थे। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।      
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात शनिवार 12.00 बजे दिन में त्रिलोकपुरी 18 ब्लॉक में हुई। यहां पर 27 वर्षीय महिला अपने घर में बैठी हुई धार्मिक पुस्तक पढ़ रही थी। उसी दौरान राजो व उसका बेटा विशाल कुछ अन्य लोगों के साथ महिला के घर पहुंचा। आरोपियों के हाथ में एक मास का टुकड़ा था। आरोप है कि विशाल ने महिला को पीछे से पकड़ा, वहीं राजो ने उसे मास खिलाने का प्रयास किया। चिल्लाने पर विशाल ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पति आया तो उसके साथ भी मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। इधर शोर-शराबा सुनकर जब भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला मास का टुकड़ा पीड़ित के घर में फेंककर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने थाने का घेराव कर लिया।  

    
लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। इधर, तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोड़ा कालोनी इलाके से विशाल व राजो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दो समुदायों का न होकर परिवारों के बीच झगड़े का है। कुछ समय पूर्व राजो व विशाल पीड़ितों के घर के पास रहते थे। इनका आपस में कोई विवाद था। जिसके बाद यह बवाल हुआ। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल माहौल पूरी तरह से शांत है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed