{"_id":"575efee84f1c1bf71211b963","slug":"computer-operator-defeats-red-handed-while-accepting-a-bribe-vigilance-team-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा, विजीलेंस टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा, विजीलेंस टीम ने की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा की उप तहसील नगीना में बिजिलेंस की टीम ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत के रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद उप तहसील में अफरा तफरी फैल गई। पकड़े गए कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार भरतुपर (राजस्थान) के गांव कैथवाड़ा निवासी एक व्यक्ति को इकरारनामा की अवधि बढ़वानी थी। आरोप है कि इसके लिए जब उसने उप तहसील में संपर्क किया तो वहां पर तैनात एक कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
बगैर रिश्वत अवधि न बढ़ाने पर राजस्थान के उक्त व्यक्ति ने अनिल से रिश्वत देने को कह दिया। उसने अनिल को पकड़वाने की ठान ली और जिला उपायुक्त के पास जाकर इस बारे में शिकायत कर दी।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर जिला उपायुक्त ने सारी कार्रवाई के लिए नूंह के नायब तहसीलदार शेर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उधर बिजिलेंस की टीम ने अपना जाल बिछाया।
शिकायतकर्ता सोमवार को नौ हजार रुपये लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल के पास पहुंचा और रुपये उसे सौंप दिए। ऑपरेटर अनिल ने रुपये गिने और कहा कि तय 10 हजार रुपये हुए थे। यह तो 9 हजार रुपये हैं। बाकी एक हजार रुपये कहां हैं। इसी बीच बिजिलेंस इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह व कुलवंत सिंह ने उसे दबोच लिया और कहा कि अब एक हजार रुपये हम देंगे।
बिजीलेंस टीम ने रिश्वत के नौ हजार रुपये कंप्यूटर ऑपरेटर के पास से बरामद कर लिए और उसे थाने पर ले गए। बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेर सिंह, इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह व कुलवंत सिंह उसे नूंह मुख्यालय ले गए।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट शेरसिंह ने बताया कि उप तहसील नगीना के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार उन्मूलन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।