फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company manager molests 3 girls

कंपनी के मैनेजर ने सरेराह की लड़कियों से छेड़छाड़

Tue, 03 Jun 2014 04:55 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
Company manager molests 3 girls

नोएडा के बरौला में सोमवार सुबह एक कंपनी मैनेजर और उसके दो साथियों ने तीन लड़कियों से छेड़छाड़ कर दी। लड़कियों

विज्ञापन
ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-49 में दी है। मैनेजर पूर्व में भी ऐसी हरकतें कर चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी और वर्तमान में बरौला में रहने वाली तीन लड़कियों ने शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार सुबह जब वह बरौला बस स्टैंड से फेस टू जाने के लिए खड़ी थीं, तो इसी दौरान मूलरूप से बिहार निवासी और एनपीईजेड में एक टीवी पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के एक मैनेजर ने अपने दो साथियों के साथ लड़कियों से छेड़छाड़ की।

नौकरी छोड़ने के बाद भी करता है छेड़खानी

Company manager molests 3 girls

लड़कियों ने बताया कि मैनेजर अक्सर बस में जाते समय उनका पीछा भी करता है। उन्होंने शिकायत दी कि डेढ़ साल पहले तीनों एनपीईजेड कंपनी में काम करती थीं। जहां उस मैनेजर ने दोस्ती करने का दबाव डाला।

वहीं, दोस्ती करने पर प्रमोशन और सैलरी बढ़ाने की भी बात कहता था। इससे परेशान होकर लड़कियों ने उस कंपनी से नौकरी छोड़ दी थी और दूसरी जगह नौकरी करने लगीं थीं।

तीनों ही लड़‌कियां नौकरी छोड़कर फेस टू स्थित दूसरी कंपनी में कार्य करने लगीं, लेकिन अब भी मैनेजर अपने दोस्तों के साथ छेड़खानी करता है। सेक्टर-49 पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed