फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Collection agent shot 80 thousand robbed

कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 80 हजार लूटे

Wed, 23 Dec 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Wed, 23 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Collection agent shot 80 thousand robbed

निवाड़ी थानाक्षेत्र के सारा रोड पर बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर 80 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के वक्त एजेंट कलेक्शन कर लौट रहा था।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। एजेंट के पेट में गोली लगी है।

हरियाणा सोनीपत निवासी मोनू (26) पुत्र कृष्णपाल सिंह सौंदा रोड मोदीनगर में किराए के मकान में रहता है और एसबीसीएल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है।

सुबह 11 बजे वह कलेक्शन कर बाइक से ऑफिस लौट रहा था। मोनू ने बताया कि सारा-मोदीनगर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक का पीछा किया।

यह देख उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। मगर अचानक सामने से एक साइकिल के टकराने पर उसकी बाइक गिर पड़ी और पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाश उसे गोली मार कर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भगदड़ मच गई। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर अरविंद निवासी सौंदा रोड ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, मगर सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed