{"_id":"5c097233bdec2241486fcef2","slug":"class-six-student-misdeed-by-miscreants-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: गेम खेलने गए छठी के छात्र को अगवा कर सामूहिक कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदाबाद: गेम खेलने गए छठी के छात्र को अगवा कर सामूहिक कुकर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
शहर में छठी कक्षा के एक छात्र को अगवा कर उससे सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पीड़ित छात्र का परिचित है और वह उसके साथ वीडियो गेम खेला करता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मूलत: गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला परिवार करीब दो साल पहले ही ओल्ड फरीदाबाद में आकर रहने लगा था। इस परिवार में 11 वर्षीय बालक कक्षा 6 का छात्र है। उसने बताया कि स्कूल से बंक मारकर अक्सर अहीरवाड़ा स्थित एक बेसमेंट में बने पार्लर में वीडियो गेम खेलने जाता था। वहीं उसकी पहचान मनजीत सिंह नामक युवक से हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार को भी वह वीडियो गेम खेलने गया था। इस दौरान मनजीत ने उससे उसके दोस्त हिमांशु का घर का पता बताने को कहा था। उसके झांसे में आकर वह ऑटो में सवार हो गया। ऑटो में पहले से तीन लड़के सवार थे। चालक सुभाष ऑटो को गुरुग्राम के बसई ले गया। इससे पहले एक लड़का बड़खल में उतर गया था।
विज्ञापन
बसई गुरुग्राम की एक कंपनी में आरोपियों ने कुछ सामान उतारा और फिर फरीदाबाद की ओर चल दिए। लौटते समय बड़खल फ्लाईओवर के पास तीनों ने छात्र के साथ कुकर्म किया। उधर, शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश में जुटे परिजनों को रात साढ़े 9 बजे वह बाईपास रोड पर मिला।
ओल्ड फरीदाबाद एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह और टेंपो चालक सुभाष सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ अगवा करने और पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।