फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months

छठीं की छात्रा को अगवा कर 6 माह में 150 से अधिक बार कराया देह व्यापार

Fri, 10 Mar 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Mar 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months
मामले के सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में स्कूल जाते समय एक दंपति ने 14 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। फिर उसे नोएडा, कानपुर से हिसार में ले जाकर देह व्यापार के लिए बेच दिया गया।

विज्ञापन


छह माह के दौरान करीब 150 से अधिक बार छात्रा से पिस्टल से डराकर देह व्यापार कराया गया। विरोध करने पर उसे बुरी पीटा गया। भागने के प्रयास में उसके सिर पर ब्लेड से हमला किया गया।
विज्ञापन


किसी तरह पीड़िता ने अपने पिता को कॉल कर सूचना दी। आखिर पुलिस ने इसी कॉल के आधार पर पुलिस ने हिसार से किशोरी को मुक्त कराकर तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप डांटते थे ज‌िसका फायदा उठाकर क‌िया अगवा

class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months

मुख्य आरोपी दंपति अभी फरार है, पुलिस को उनकी तलाश है। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में कमजोर थी। इस पर उसके माता-पिता उसे डांटते थे। इसका फायदा उठाकर दंपति उसे अगवा कर ले गए।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि शालू (14) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती है। परिजनों ने उसका दाखिला न्यू अशोक नगर के स्कूल में कराया था।

गत 27 अगस्त, 2016 को शालू घर से अपने स्कूल के लिए निकली। इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अगले दिन उसकी गुमशुदगी न्यू अशोक नगर थाने में करवा दी लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस किशोरी का पता नहीं लगा पाई।

अचानक 6 माह बाद आया बेटी का फोन

class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months

अचानक छह माह बाद 28 फरवरी को शालू के पिता के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। ‘पापा मुझे बचा लो, मैं फंस गई हूं’। फोन सुनते ही पिता ने मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी। पुलिस ने एक टीम का गठन किया और नंबर के आधार पर कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया।

सीडीआर से मोबाइल की लोकेशन हरियाणा के हिसार की आई। पुलिस ने हिसार में रेड कर कविता और ममता नामक महिलाओं के पास से शालू को मुक्त करा लिया। शालू ने पुलिस को जो कहानी सुनाई, उसको सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

शालू के बयान लेकर पुलिस ने हिसार निवासी ममता, कविता, भाटिया कॉलोनी, हिसार निवासी कृष्ण कुमार (38), उसकी पत्नी ज्योति (34), रामपुरा मोहल्ला, हिसार निवासी सतवीर सिंह (45) और उसके चालक मुकेश ठाकुर (35) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शालू को अगवा करने वाले मुख्य दंपति प्रदीप व ज्योति अभी फरार हैं।

सिर पर ब्लेड से 20 से अधिक वार किए गए

class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months

पुलिस के मुताबिक, ज्योति व प्रदीप शालू के पूर्व पड़ोसी थे। वे उसे अच्छी तरह जानते थे। शालू पढ़ाई में कमजोर थी। इसको लेकर उसके माता-पिता उस पर दबाव बनाते और डांटते थे।

इसी का फायदा उठाकर 27 अगस्त, 2016 को ज्योति उसे रास्ते में मिली। उन्होंने झांसा दिया कि वे उसे माता-पिता से अच्छे लोगों के पास लेकर जाएंगे। शालू उनकी बातों में आ गई। दंपति पहले उसे नोएडा ले गए।

वहां उन्होंने कालू नामक आरोपी को बेच दिया। कालू उसे लेकर कानपुर पहुंचा। यहां पर शालू को जाल में फंसने का अहसास हुआ तो भागने की कोशिश की। आरोपी उसे पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। भागने के कारण उसके सिर पर ब्लेड से 20 से अधिक वार किए गए।

ह‌िसार में सब्जी की दुकान चलाने वाले को बेचा

class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months

फिर कालू, ज्योति और प्रदीप उसे हिसार ले गए, वहां उन्होंने उसे सब्जी की दुकान चलाने वाले कृष्ण कुमार को बेच दिया। कृष्ण ने पिस्टल दिखाकर शालू के साथ दुष्कर्म किया।

बाद में कृष्ण ने आगे सतवीर नामक एक शख्स को बेच दिया। सतवीर व उसके कार चालक मुकेश ने भी उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया।

दोनों ने शालू को कविता व ममता को सौंप दिया। दोनों उसे हिसार में अलग-अलग जगह ले जाकर देह व्यापार कराने लगी। कभी उसे चंडीगढ़ तो कभी हिसार के अलग-अलग होटलों में भेजा जाता था। 28 फरवरी, 2017 को शालू ने कविता के मोबाइल से किसी तरह अपने पिता को कॉल कर सूचना दे दी।

किशोरी को भूखा भी रखते थे 

class six student abducted and forced to prostitution more than 150 times in 6 months

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शालू को छह माह के दौरान 150 से अधिक बार देह व्यापार के लिए परोसा गया। इसके अलावा कालू, कृष्ण, सतवीर व मुकेश ने भी पीड़िता के साथ पिस्टल दिखाकर दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

पीड़िता जब भी देह व्यापार के लिए मना करती थी तो उसे बुरी तरह पीटा जाता था। यहां तक उसे भूखा भी रखा जाता था। बाहर के लोगों से मिलने-जुलने की उसे इजाजत नहीं थी।

फोन से भी उसे दूर रखा जाता था। 28 फरवरी को किसी तरह उसके हाथ कविता का मोबाइल लग गया, जिससे उसने पिता को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed