आठवीं की छात्रा को अगवा कर ले गया बिहार, किया दुष्कर्म
- 20 मार्च को आरोपी जबरन छात्रा को अगवा कर ले गया था बिहार, पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर दबोचा
- आरोपी परिवार को पुलिस से शिकायत न करने के लिए धमका रहा था, परिवार ने दी पुलिस को सूचना
- डरा-धमकाकर आरोपी कर रहा था छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही उससे पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हैदर अली (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक समीना (14)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ पांडव नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। इसके पड़ोस में हैदर अली रहता था।
गत 20 मार्च को समीना किसी काम से बाहर निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। तलाश करने के बाद परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इधर परिवार ने हैदर पर समीना को अगवा करने का भी शक जताया था।
पिता को फोन कर दी धमकी
पुलिस मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश कर रही थी। इस बीच हैदर ने समीना के पिता को फोन कर बताया कि लड़की उसके पास है और शिकायत करने पर उसने बुरे अंजाम की धमकी दी। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। उसकी लोकेशन बिहार की आई। पुलिस ने बिहार शरीफ से आरोपी को दबोच लिया। बाद में हैदर की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा को नालंदा बिहार से बरामद कर लिया।
छात्रा ने बताया कि आरोपी जबरन उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। दिल्ली लाकर मेडिकल कराने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।