फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   class 11 student killed, police detained two suspects

11वीं के छात्र की गला रेतकर हत्या, मौके से गायब मिला मोबाइल फोन

Mon, 19 Jun 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Jun 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
class 11 student killed, police detained two suspects
demo pic

नई दिल्ली के कंझावला इलाके में शनिवार देर रात 11वीं कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्र शाम में घूमने के लिए निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मरने वाले छात्र की शिनाख्त जतिन दलाल (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने आपसी रंजिश की वजह से हत्या किए जाने की आशंका जतायी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जतिन (17) परिजनों के साथ कंझावला गांव में रहता था। वह लाडपुर स्थित सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार वालों के मुताबिक शनिवार शाम वह घूमने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। रात 12.30 बजे पुलिस ने जतिन के परिवार वालों को बताया कि लाडपुर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त जतिन के रूप की। जतिन को कुर्सी से बांधकर उसके गला को रेता गया था। उसके हाथ पर भी चोट के निशान थे। उसका मोबाइल फोन भी गायब है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

  
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि जिस प्लॉट पर जतिन का शव मिला वह मोहित नाम के युवक का है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से मोहित फरार है। तफ्तीश में पता चला है कि मोहित नशे का आदी है। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से जतिन की हत्या की गई है। 

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed