फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clash between two groups in Delhi, one injured

दो गुटों में झड़प, एक गंभीर रूप से जख्मी

Fri, 11 Apr 2014 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups in Delhi, one injured

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दो गुटों में झड़प हो गई। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि उसके सहयोगी को मामूली चोट लगी।

विज्ञापन


चुनाव के दिन झड़प होने की वजह से इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने इस बात से साफ इनकार करते हुए दोनों गुटों के बीच रंजिश होने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हीरालाल (35) रोहिणी सेक्टर 27 में सपरिवार रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर हीरालाल अपने दोस्त मो. सलीम के साथ वोट देकर आ रहा था। इसी दौरान चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनकी लाठी डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इस चोरनी की कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप

हमले में हीरालाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि सलीम को मामूली चोट लगी। फिलहाल अंबेडकर अस्पताल में हीरालाल का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि हीरालाल एक राजनीतिक पार्टी का समर्थक था। पीड़ित की ओर से विरोधी पार्टी के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया गया है। एक राजनीतिक पार्टी की नेता हीरालाल से मिलने के लिए पहुंची।


हालांकि पुलिस का कहना है कि हीरालाल पर र्कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की पहचान हो गई है। चारों आरोपी गंभीर चोट पहुंचाने के एक मामले में शामिल हैं और दो दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं।

दोनों गुटों में पहले भी झगड़ा हो चुका है और इस झगड़े में एक युवक की हत्या भी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शाहबाद डेरी थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed