फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chocolate Day on alcohol drinking song from singer rape.

चॉकलेट डे पर शराब पिलाकर भजन गायिका से गैंगरेप

Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 11 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chocolate Day on alcohol drinking song from singer rape.
चॉकलेट डे पर मंगलवार रात नशीली कोल्ड ड्रिंक और शराब पिलाकर भजन गायिका (26) से गैंगरेप किया गया। गायिका के ब्वायफ्रेंड ने ही दोस्त संग लालकुआं के पास एक मकान में वारदात की। दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी भागे हुए हैं।
विज्ञापन


गायिका ने बताया कि वह हापुड़ जिले की है। हापुड़ निवासी अरुण चौधरी से उसका छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ फरवरी को विजयनगर में आयोजित जागरण में भजन गाने आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद आदर्श कालोनी निवासी एक सहेली के घर रुक गई । नौ को ब्वायफ्रेंड ने कॉल कर उसे मिलने के लिए लालकुआं बुलाया। वह ऑटो से वहां पहुंची तो ब्वायफ्रेंड बाइक पर एक दोस्त के साथ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लालकुआं पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर ब्वायफ्रेंड ने उसे पिलाया। गायिका ने बताया कि बाइक पर दोस्त के साथ बैठाकर ब्वायफ्रेंड लालकुआं स्थित एक घर में ले गया, जहां जबरन शराब पिलाकर दोनों गैंगरेप किया।


इसके बाद उसे बेसुध हालत में चिपियाना फाटक के पास छोड़कर भाग गए। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। काफी देर मामला सीमा विवाद में उलझा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed