{"_id":"c8ad5fa0df579862b7cbb650d0b73125","slug":"chen-won-the-brother-of-patel-nagar-in-seconds-gda-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेलनगर सेकेंड में जीडीए अफसर के भाई की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटेलनगर सेकेंड में जीडीए अफसर के भाई की चेन लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
पटेलनगर सेकेंड में रविवार सुबह बाइकर्स ने पता पूछने के बहाने विकास यादव से सोने की चेन लूट ली। विकास नोएडा में एक आईटी कंपनी में मैनेजर हैं और जीडीए के एक अधिकारी के भाई हैं।
विज्ञापन
झपटमारों की बाइक पर स्टाइलिश नंबर प्लेट थी, जिस कारण नंबर पढ़ने में नहीं आया। उन्होंने सिहानी गेट कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विकास यादव ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे वे घर के बाहर अपनी कार धो रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने बाइक धीमी की और इस तरह इशारा किया जैसे पता पूछना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
वे जैसे ही उनके पास गए, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने गले में झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली और लहराते हुए भाग गए। बाइक चला रहा झपटमार हेलमेट पहने था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने गमछे से मुंह ढका हुआ था।
विज्ञापन
बाइक के नंबर स्टाइलिश तरीके से लिखे हुए थे, जो पढ़ने में नहीं आए। एसएचओ ने बताया कि बाइकर्स की तलाश जारी है। स्टाइलिश नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाना अवैध है।
ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि विकास जीडीए के किसी अधिकारी के रिश्तेदार हैं या नहीं।