{"_id":"f03dd6392ac727874522a6021b32c497","slug":"chen-won-by-mba-students-in-kindergarten-chiranjeev","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरंजीव विहार में एमबीए की छात्रा से चेन लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिरंजीव विहार में एमबीए की छात्रा से चेन लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 28 May 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
कविनगर के चिरंजीव विहार में एमबीए की छात्रा से बाइक सवार बदमाश चेन लूट कर भाग गए। छात्रा चिरंजीव विहार से पैदल होते हुए घर जा रही थी। काले रंग की बाइक पर हेलमेट पहने पीछे से आए दो बदमाश चेन लूटकर ले गए। छात्रा ने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया। बदमाशों की बाइक पर नंबर भी नहीं लिखा था।
विज्ञापन
चिरंजीव विहार सेक्टर-5 में मनीषा परिवार सहित रहती है। वह एनएच-24 स्थित कालेज में एमबीए की छात्रा है। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह आटो से कालोनी के बाहर उतरी थी।
विज्ञापन
आटो से उतरने के बाद वह पैदल घर की ओर बढ़ रही थी। घर से कुछ दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश गले से चेन झपट कर ले गए। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन