{"_id":"3d63b7f834cbe5541f3f71ca12e6f96e","slug":"chen-won-by-a-teacher-in-front-of-pacific-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसिफिक मॉल के सामने शिक्षिका से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसिफिक मॉल के सामने शिक्षिका से लूटी चेन
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
महाराजपुर बार्डर स्थित पैसिफिक मॉल में शॉपिंग करने आई एक शिक्षिका की बाइकर्स ने बृहस्पतिवार दोपहर चेन लूट ली। घटना महाराजपुर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई। दिल्ली निवासी महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी महिला सपना मलिक बृहस्पतिवार को शॉपिंग के लिए पैसिफिक मॉल आई थीं। वे लक्ष्मी नगर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
दोपहर करीब दो बजे वे शॉपिंग कर वापस लौट रही थीं कि सामने से काली पल्सर पर दो बाइक सवार युवक आए और उनसे पासपोर्ट आफिस का रास्ता पूछा।
महिला जब तक कुछ बताती पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश चौकी के सामने से ही बाइक लहराते हुए फरार हो गए।
उधर, घबराई महिला ने पुलिस को शिकायत देने से इंकार कर दिया और घर चली गईं। एसओ लिंक रोड ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार की घटना हुई है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन