फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chain snatchers killed husband in delhi

चेन झपटने के विरोध पर पति को गोली मारी

Mon, 31 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
chain snatchers killed husband in delhi

गोकुलपुरी इलाके में महिला के साथ झपटमारी का विरोध करने बदमाशों ने उसके पति को गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद पीड़ित भूपेंद्र सिंह बिष्ट (32) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वारदात के बाद  बदमाश बाइक पर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गोकुलपुरी थाना पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कविता बिष्ट परिवार के साथ ई-15, संगम पार्क, खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद में रहती है। इसके परिवार में पति भूपेंद्र सिंह, बच्चे, व अन्य सदस्य हैं। भूपेंद्र प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को कविता बृजपुरी गली नंबर-17 में रहने वाली अपनी नंनद के यहां आई थी। ऑटो से उतरने के बाद भूपेंद्र कुछ कदम आगे चलने लगा। वहीं कविता बच्चों को लेकर पीछे चलने लगी। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से चेन झपटने का प्रयास किया।

कविता के शोर मचाने पर भूपेंद्र बदमाशों पर टूट पड़ा। एक बदमाश को उसने पकड़ भी लिया, लेकिन इसी बीच दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकालकर भूपेंद्र के सीने में गोली मार दी। बाद में दोनों मौके से फरार हो गए।


कविता ऑटो से भूपेंद्र को जीटीबी अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। गोकुलपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed