{"_id":"575867ea4f1c1bee5a9c5f07","slug":"cash-transactions-knife-murder-of-two-young-women-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयो के लेन-देन में दो युवतियों की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयो के लेन-देन में दो युवतियों की चाकू से गोदकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
पश्चिम दिल्ली में अलग-अलग मामलों में दो युवतियों की हत्या कर दी गई। राजौरी गार्डन में रुपयों के लेन-देन में सीता (20) की चाकू से वारकर हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव कराने आई छोटी बहन गीता पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं रणहौला में 25 साल की अज्ञात युवती की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। पहले मामले में सीता अपनी मां और छोटी बहन गीता के साथ राजा गार्डन फ्लाईओवर के नीचे रहती थी।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व उसने विनोद को कुछ रुपये उधार दिए थे। सीता अपने रुपये मांग रही थी। मंगलवार रात को उसका विनोद से झगड़ा हो गया। विनोद ने चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
गीता जब उसे बचाने पहुंची तो विनोद ने उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पश्चिम जिले के रणहौला में 25 साल की एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
बुधवार सुबह नाले के पास उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। फिलहाल उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ है। उसके एक हाथ पर एसवीएस लिखा है। पुलिस शव को मोर्चरी भेजकर मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।