{"_id":"58b6bd6f4f1c1b5d1c830fbb","slug":"case-registered-in-dowry-case-against-groom-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीडन मामले में वधू पक्ष पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीडन मामले में वधू पक्ष पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताडना के आरोपी पति ने वधू पक्ष के खिलाफ शहर बल्लभगढ़ थाने मे केस दर्ज कराया है। पत्नी की ओर से दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराए जाने के बाद पति ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सौरभ गोंसाई की कोर्ट में अर्जी दायर की थी। सुनवाई के बाद मंगलवार अदालत ने वधू पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में रहने वाले अमित कुमार की शादी भीकम कॉलोनी निवासी नेहा से 2015 में हुई थी। अमित के मुताबिक विवाह के कुछ दिन बाद ही पत्नी और उसके बीच अनबन हो गई। मनमुटाव बढने पर पत्नी नेहा ने उसे और उसके परिवार को दहेज उत्पीडन के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी और मायके चली गई।
विज्ञापन
अमित ने इसकी लिखित सूचना शहर बल्लभगढ़ थाने में दी और अदालत में भी अर्जी लगा दी। नेहा ने 9 नवंबर 2016 को थाना शहर बल्लभगढ़ में पति अमित व उसके माता-पिता, भाई-बहन के खिलाफ दहेज प्रताडना का केस दर्ज कराया था। अमित ने इस मामले में कोर्ट में अर्जी दायर की कि उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
उसके वकील ने अदालत में दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक दहेज लेना अपराध है तो दहेज देना भी अपराध है। कोर्ट ने अर्जी को स्वीकार करते हुए मंगलवार को एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए है।