{"_id":"8e2e5b670aba431b565bff5e01bd9723","slug":"case-register-on-the-president-of-rwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"RWA के अध्यक्ष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
RWA के अध्यक्ष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 25 Feb 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के एक टेंट हाउस मालिक से मारपीट करने के आरोप में सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के खिलाफ थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं आरजब्ल्यूए अध्यक्ष ने आरोपों का बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
दरअसल, दयालपुर दिल्ली निवासी योगेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर-50 के एक कार्यक्रम में उसका टेंट लगा था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह अपना सामान रख रहा था। जहां चौकीदार ने एक प्लेट चोरी कर ली।
विज्ञापन
उससे पूछताछ करते समय आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर-50 विमल शर्मा पहुंच गए। आरोप है कि विमल शर्मा ने आरडब्ल्यूए कर्मचारी पंकज व एक अन्य के साथ मिल कर उसे मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वहीं विमल शर्मा का कहना है कि सामुदायिक केंद्र में रखे टैंट के सामान को हटाने को लेकर विवाद हुआ। टैंट मालिक और कर्मचारियों ने सामुदायिक केंद्र के कर्मचारी दीपक के साथ मारपीट की।
इसके संबंध में उन्होंने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। एफआईआर में लगाए गए आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं।