‘विवाहिता के घर पर दबंगों का पहरा’ डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 9 पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी में पति और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 9 लोगों पर केस दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता के घर के बाहर दबंगों का पहरा लगा दिया है।
दहशत से उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाए सिर्फ दिलासा देने में लगी है। ऐसे में विवाहिता ने महिला आयोग से मदद लेने की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि दिन में दो से तीन बार ससुराल पक्ष के लोग घर के सामने से गुजरते हैं। डर है कि कहीं ये लोग परिवार को नुकसान न पहुंचा दे। 19 मार्च को एसएसपी से इसकी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं मिला है।
पीड़िता की मां ने बताया कि हाल ही में उनकी हार्ट की सर्जरी हुई है। बेटी की हालत देखकर वह रोने लगती है। उनका कहना है कि आखिर उनसे कौन सी गलती हो गई, जिसकी सजा उनकी बेटी को मिल रही है।
ससुराल वाले उससे जगुआर की डिमांड करते थे
साकीपुर निवासी युवती की शादी 27 मई-2015 को हरौला निवासी मोहित अवाना से हुई। वह सेक्टर-19 में एक फ्लैट में रह रहे थे। आरोप है कि शादी के बाद ही मोहित उसके साथ मारपीट करने लगा। ससुराल वाले उससे जगुआर की डिमांड करते थे।
बीते दिनों ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने सेक्टर-20 थाने में 9 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। विवाहिता ने डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया था। इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने मिलकर मामले की शिकायत की है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी को जांच का निर्देश दिया है। जल्द ही ठोस सबूत हाथ लगने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।