{"_id":"5a367f4f4f1c1baa268b45ba","slug":"case-filed-for-abusing-a-lady-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अपशब्द कहने का हुआ ये अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अपशब्द कहने का हुआ ये अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
बसई एन्क्लेव निवासी एक महिला को फेसबुक पर अपशब्द कहने और उसे मारने की धमकी देने का मामला सेक्टर-10 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बसई इंकलेव निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उसे अवनी सिंह नाम के व्यक्ति की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।
जिसे उसने स्वीकार कर लिया। कुछ समय तक तो वह बातें करता रहा, लेकिन बाद में वह उसे अपशब्द कहने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई अमनदीप ने बताया कि साइबर सेल की जांच के उपरांत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन