फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Carpenter's head burglary with brick loot

कारपेंटर का सिर ईंट से फोड़कर की लूटपाट

Tue, 04 Apr 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Carpenter's head burglary with brick loot
लूट - फोटो : अमर उजाला

मायापुरी इलाके में तीन बदमाशों ने एक कारपेंटर का सिर ईट से फोड़कर लूटपाट की। बदमाश पीड़ित से नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गये लेकिन शोर शराबा होने पर वहां पहुंचे लोगों ने भाग रहे एक नाबालिग समेत दो बदमाशों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मूलत: गांव रवानियां आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी संजय दिल्ली के हरिनगर एक्सटेंशन में रहता है।
विज्ञापन


वह कीर्ति नगर स्थित एक दुकान में कारपेंटर का काम करता है। रविवार की दोपहर वह पैदल ही काम पर जा रहा था। सतगुरु राम सिंह मार्ग स्थित पार्क की दीवार से तीन युवक कूदकर उसके पास आए और उसका रास्ता रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के हाथ में लाठी डंडे थे। बदमाशों ने संजय को धमका कर नकदी और मोबाइल फोन देने के लिए कहा। संजय के मना करने पर दो बदमाश उसे डंडे से पीटने लगे जबकि तीसरे बदमाश ने ईट से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फूट गया।

बदमाश उसकी जेब से नकदी और मोबाइल फोन निकालकर भागने लगे। शोर शराबा सुनकर वहां पहुंचे लोगों व पीसीआर कर्मियों ने दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गये एक बदमाश की पहचान हरिनगर निवासी राजदास के रूप में हुई है जबकि दूसरा नाबालिग है।


पीसीआर कर्मियों ने पकड़े गये बदमाशों को स्थानीय मायापुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संजय को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed