फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car thrashed girl in delhi death

कार ने किशोरी को 20 मीटर तक घसीटा,  मौत

Tue, 11 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

अमन विहार इलाके में रविवार रात एक अनियंत्रित ऑल्टो कार ने एक किशोरी को टक्कर मार दी और उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। जख्मी किशोरी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने कार चालक को दबोच कर उसकी  पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंजनी (15) परिजनों के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती थी। उसका पिता लक्ष्मण पटरी पर दुकान करता है। रविवार को अंजनी अपने पिता की दुकान पर बैठी थी। पास ही उसका चाचा ताराकांत अपनी रेहड़ी पर बिंदी बेच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब पौने दस बजे एक अनियंत्रित कार ताराकांत की रेहड़ी के पास पहुंची और रेहड़ी के साथ साथ अंजनी को भी जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद अंजनी को घसीटते हुए बीस मीटर तक ले गई और कार वहां जाकर रुक गई।


वहां पहुंचे लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं कार में बैठे एक युवक ने अंजनी को जख्मी हालत में  संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर लोगों ने पकड़े हुए कार चालक प्रेम नगर निवासी धर्मेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed