{"_id":"571243804f1c1bc6584a6abf","slug":"car-thief-caught-in-two-hours-with-help-of-gps-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में जीपीएस की मदद से पुलिस ने कार चोर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घंटे में जीपीएस की मदद से पुलिस ने कार चोर को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चोरी हुई कार को दिल्ली और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने साझा अभियान चलाकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर दो घंटे में पकड़ लिया। कार शनिवार सुबह चार बजे चोरी हुई थी। कार में लगे जीपीएस से मिलने वाली लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सुबह छह बजे कार समेत चोर को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुनिरका (दिल्ली) स्थित अशोक इंटर नेशनल कंपनी की इको कार शनिवार की सुबह 4 बजे कंपनी के बाहर गेट पर खड़ी थी। चालक कार को पार्क कर किसी कार्य से कंपनी के अंदर गया था। जब वह बाहर आया तो बाहर से कार गायब थी। उसने तुरंत घटना की सूचना कंपनी के अधिकारी धर्मवीर को दी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को कार चोरी की सूचना देने के साथ ही जीपीएस से उसकी लोकेशन पता किया। दिल्ली पुलिस धर्मवीर को साथ लेकर कार का पीछा करने लगी। जब पुलिस को यह पता चला कि कार नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की ओर जा रही है तो उन्होंने ग्रेटर नोएडा पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी देते हुए मदद ली।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस एक्सप्रेस वे पर तैनात कर दी गई। एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए। पुलिस ने नलगढ़ा गांव के पास वैन को ओवरटेक करते हुए रोक लिया।
लिस को देखकर कार चोर निकलकर भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। थोड़ी ही देर दिल्ली से पीछा करती आ रही दिल्ली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चोर और कार को पकड़कर वापस दिल्ली लौट गई।