{"_id":"9ab770eafe7f4049cd1ca3f5691c8fb5","slug":"car-theft-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ रुपए देकर लूट लेता था लाखों की कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौ रुपए देकर लूट लेता था लाखों की कार
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने ऐसे लुटेरे को पकड़ा है जो पुलिस की वर्दी पहनकर गाड़ियों को लूट कर फरार हो जाता था। लुटेरा इतना शातिर कि महज सौ रुपये देकर लाखों की कार लूटकर फरार हो गया। यह आरोपी यूपी से दिल्ली में आने वाले वाहनों को भोपुरा बॉर्डर पर अपना निशाना बनाता था।
विज्ञापन
खास बात यह है कि आरोपी कुणाल बड़े परिवार से है और उसके परिवार के ज्यादातर लोग भी पुलिस में हैं। वह खुद भी पुलिस में भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा पास कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:चोरों का टोटल स्यापा, दुकानों को लूटा
विज्ञापन
जीटीबी एंक्लेव थाने में नोएडा निवासी दिलीप कुमार दीक्षित ने दो मार्च 2014 को एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि एक युवक जो कि पुलिस की वर्दी में उनके ड्राइवर नेपाल सिंह से उनकी कार व दूसरे दस्तावेज लेकर फरार हो गया है।
पुलिस को ड्राइवर ने बताया कि वह कार लेकर एक मार्च 2014 की रात करीब सवा 12 बजे यूपी से दिल्ली आ रहा था। वह टोल टैक्स देने के लिए भोपुरा बॉर्डर पर रुका। उस समय वह युवक पुलिस की वर्दी पहने सड़क पर खड़ा था।
यह भी पढ़ें:दोस्त को मारकर उसकी नाबालिग बहन को अपनाने चला
टैक्स देने के बाद ड्राइवर वापस आया तो वर्दीधारी युवक ने उसे रुकने का इशारा किया और कार में बैठ गया। उसके बाद उसने ड्राइवर को जीटीबी एंक्लेव थाने चलने के लिए कहा।
जीटीबी थाने पहुंचने के पास ड्राइवर ने यू टर्न लिया। यहां पर कुणाल ने ड्राइवर नेपाल सिंह को 100 रुपये देकर कहा कि वह सड़क पार शराब की दुकान से उसके लिए बीयर लेकर आए। फर्जी पुलिसकर्मी की बात पर विश्वास कर नेपाल सिंह गाड़ी में चाबी लगी छोड़ गया। वह पैदल कुछ दूर ही गया होगा तभी कुणाल उसकी कार लेकर फुर्र हो गया।