फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cantor trodden two soldiers, one died.

कैंटर ने दो सिपाहियों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 10 Jan 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 10 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cantor trodden two soldiers, one died.
औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित सौर ऊर्जा मार्ग पर शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे कैंटर ने लैपर्ड पर गश्त कर रहे दो सिपाहियों को रौंद दिया। एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।

थाना लिंक रोड की औद्योगिक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही श्याम सिंह (47) और सिपाही मुकेश तेवतिया लैपर्ड-122 पर गश्त कर रहे थे। दोनों कड़कड़ मॉडल पर ट्रकों में सो रहे चालकों को उठानेे पहुंचे।
विज्ञापन


मुकेश बाइक पर बैठे थे, श्याम सिंह चालकों को उठाने लगे। चालकों को उठाने के बाद श्याम बाइक के पास आ रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर की टक्कर बाइक में भी लगी, जिससे मुकेश गिर गए। दोनों सिपाही घायल हो गए। कैंटर छोड़कर चालक कृष्ण यादव भाग गया। मुकेश ने कंट्रोल रूम में हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां श्याम सिंह की मौत हो गई। मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

सीओ पुलिस लाइंस अनिल कुमार पांडे ने घायल मुकेश के बयान दर्ज किए हैं। दोपहर बाद श्याम सिंह को पुलिस अधिकारियों ने सलामी देते हुए शव परिजनों के सुपुर्द किया।

सिपाही को कुचलने वाले पुलिस गिरफ्त से दू
सड़कें पुलिसवालों के खून से भी लाल हो रही हैं। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 गश्त कर रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत से पहले 11 दिसंबर को हापुड़ चुंगी के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुरेश पाल को ट्रक ने कुचल दिया था।


पुलिस दो दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ पाई थी। साइट चार में सिपाही को कुचलने वाला कैंटर चालक पकड़ा नहीं जा सका है। पिछले 12 सालों में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की सड़क हादसों में जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed