फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   canter driver looted in delhi

बदमाशों ने कैंटर चालक की पिटाई कर की लूटपाट

Sat, 01 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Apr 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
canter driver looted in delhi

न्यू उस्मानपुर इलाके में बदमाश एक कैंटर चालक की पिटाई कर उससे लूटपाट कर फरार हो गये। जख्मी चालक की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमल (30) सपरिवार गांव बिंदू खत्ता नैनीताल उत्तराखंड में रहता है। वह पेशे से चालक है। कमल बृहस्पतिवार को कैंटर लेकर करावल नगर आया था। यहां सामान उतारने के बाद वह मायापुरी जा रहा था।
विज्ञापन


खजूरी फ्लाई ओवर से वजीराबाद की ओर जाने के दौरान उसने पेशाब करने के लिए कैंटर को रोका। इसी दौरान जंगल से तीन चार युवक निकले और लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने कमल से 85 सौ रुपये, फोन और ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गये। कमल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी कमल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी।


न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमल के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed