फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Can Khurafati organically, 30 Haialrt

खुराफाती करा सकते हैं बवाल, 30 तक हाईअलर्ट

Wed, 28 May 2014 04:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 28 May 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
Can Khurafati organically, 30 Haialrt

लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद रिलैक्स हुए अफसरों को खुफिया विभाग ने चौकन्ना कर दिया है।

विज्ञापन


एलआईयू ने रिपोर्ट दी है कि नरेंद्र मोदी के पीएम पद की श्ापथ लेने के बाद कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। लिहाजा 30 मई तक खासतौर पर अलर्ट रहने की जरूरत है।

दूसरी तरफ, खुराफाती दंगों और हिंसक संघर्ष के दौरान जान-माल के नुकसान को बचाने और हालात पर जल्दी काबू पाने के उद्देश्य से यूपी पुलिस नॉन लीथल वेपन से लैस हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद से गाजियाबाद को 12 एंटी रॉयट गन आवंटित किए गए हैं, जो जल्द ही मिल जाएंगे।

खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां की कानून व्यवस्था का असर प्रदेश के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ता है। लिहाजा कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए प्रशासनिक अमले को पूरी ताकत के साथ जुटने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी जोन आलोक शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि हर घटना को भी गंभीरता से लिया जाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त गश्त करें।

संवेदनशील इलाकों की चौकसी बढ़ाई जानी चाहिए। बता दें कि गाजियाबाद संवेदनशील जिलों में से एक है। यहां पहले भी बवाल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed