फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   came Aunt home with two friends, killed her by hammer

दो दोस्तों के साथ पहुंचा मामी के घर, हथौड़ा मारकर कर दी हत्या

Sat, 09 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
came Aunt home with two friends, killed her by hammer
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

द्वारका साउथ इलाके में लूटपाट के इरादे से एक युवक ने अपनी मामी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मामी के घर गया था। नशे का सामान खरीदने के लिए आरोपी लूटपाट करने गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी और उसके एक दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल को आयुष्मान अस्पताल से एक महिला की हत्या किए जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


महिला की पहचान बागडोला गांव निवासी सुशीला देवी के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के घर की छानबीन की। कमरे में पुलिस को तीन कप और प्लेट में कुछ बिस्किट मिले। इससे पुलिस ने आशंका जताई कि किसी परिचित ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रू ड्राइवर और खून से सना कपड़ा बरामद

came Aunt home with two friends, killed her by hammer

पुलिस ने सुशीला के बेटे नीरज से पूछताछ की और उससे घर आने वालों के बारे में पूछा। नीरज ने बताया कि उसकी बुआ का बेटा नजफगढ़ निवासी रोहित अक्सर उसके घर आता है। पुलिस ने शक के आधार पर रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रोहित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल और सोनू के साथ मिलकर लूटपाट के नीयत से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने रोहित के निशानदेही पर नजफगढ़ निवासी राहुल को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने ककरौला ड्रेन के झाड़ियों से छिपाकर रखे गए हथौड़ा, स्क्रू ड्राइवर और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि रोहित दसवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। फिलहाल वह मंडी हाउस में नाटक करता है। वह सिगरेट और शराब का आदी है और नशे का सामान खरीदने के लिए ही उसने वारदात को अंजाम दिया। राहुल गुड़गांव में मैकेनिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed