{"_id":"589356834f1c1bf340e802c3","slug":"cable-operators-in-agra-canal-murdered-bodies-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल ऑपरेटर की हत्या कर शव आगरा नहर में बहाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केबल ऑपरेटर की हत्या कर शव आगरा नहर में बहाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
anurad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी एक निवासी केबल ऑपरेटर अनुराग को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। अनुराग को बुधवार दोपहर को कुछ लोगों ने अगुवा किया था और बाद में उसका गला दबा कर मार दिया। हत्यारों ने उसका शव आगरा नहर में बहा दिया। बताया जाता है कि उसकी हत्या सट्टेबाजी के विवाद के तहत की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अनुराग हर वर्ष एनआईटी एक में होने वाली विजय रामलीला में राम का किरदार निभाता था। अनुराग की तलाश कर रही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने दो लोगों को पकड़ा था, उन्होंने ही इस मामले का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस शव तलाशने की कोशिश कर रही है। अनुराग के परिचितों के मुताबिक बुधवार दोपहर ढाई बजे एक सटोरिए ने उन्हें फोन कर रुपये लेने के लिए बाटा चौक स्थित टेल्को कंपनी के पास बुलाया था। वह कार लेकर टेल्को कंपनी पहुंचे। यहां रुपये देने के का झांसा देकर उन्हें कुछ लोग अपनी कार में बैठाकर कहीं ले गए।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे अनुराग की बेटे से बातचीत हुई, उन्होंने बेटे से घबराई हुई आवाज में कहा कि वह देर से लौटेंगे कार टेल्को कंपनी के पास खड़ी है उसे घर ले जाओ। परिवार वालों को इस पर शक हुआ तो परिचितों को बताया। उनके परिचितों ने अनुराग की खोज रात में ही शुरू कर दी। अपहरण की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि अनुराग भारत इंग्लैंड के बीच मैच में करीब पांच लाख रुपये हारा था। जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार को अनुराग को बुलाने वाले युवक से पूछताछ की। उससे मिली जानकारी पर पुलिस ने धौज गांव से दो युवकों को हिरासत में ले कर पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने बताया कि अनुराग बुकी था। उससे सट्टे की रकम के लेनदेन पर विवाद हो गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे कार में ही अनुराग की गला घोंट कर हत्या की और शव आगरा नहर में बहा दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश भड़ाना ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अनुराग की गला दबा कर हत्या और शव को आगरा नहर में बहाने की बात कुबूल की है, शव मिलने पर ही पुष्टि होगी। मामले की जांच की जा रही है।