{"_id":"59246faf4f1c1b393e535d43","slug":"cab-driver-commits-suicide-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैब चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 24 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
suicide
दादरी में रेलवे रोड स्थित दौलतराम कॉलोनी में मंगलवार को एक चालक ने तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने बाहर से आकर देखा तो शव लटका मिला।
विज्ञापन
दौलतराम कॉलोनी के रहने वाले संदीप दीक्षित (35) ग्रेटर नोएडा में किसी कंपनी की कैब का ड्राइवर था। अभी हाल ही में संदीप ने परचून की दुकान भी कर ली थी। कई दिनों से तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर के समय उसकी पत्नी बाहर गई थी। संदीप दुकान से घर पर गया और पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला।
विज्ञापन