छात्र ने लगाई फांसी, लिखा चार पेज का सुसाइड नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई का दबाव न झेल पाने के चलते एक और छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से चार पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है, जो अंग्रेजी में लिखा है। छात्र की आत्महत्या से आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला ये छात्र दिल्ली में रहकर सीए की पढ़ाई और कोचिंग करता था।
सुसाइड नोट में लिखा दर्द
पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल का रहने वाला विश्वजीत अकेला ही किराए का कमरा लेकर सी-1/127, गुरु नानकपुरा, शकरपुर में रह रहा था।
वह दिल्ली में सीए की पढ़ाई करने के अलावा लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट से कोचिंग भी कर रहा था। मंगलवार सुबह करीब 11.15 बजे पड़ोसियों ने उसको कमरे में पंखे से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा कि परिवार के पूरा सहयोग करने के बाद भी वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। अंग्रेजी में लिखे चार पेज के सुसाइड नोट में विश्वजीत ने पढ़ाई में कमजोर होने की बात कही है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी है।