फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   By turning to the girl's friendship on FB religion, in the name of the nude photo Rs Aente

धर्म बदलकर FB पर लड़की से की दोस्ती, फिर न्यूड फोटो के नाम पर ऐंठे रुपए

Sat, 15 Oct 2016 12:02 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 15 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
By turning to the girl's friendship on FB religion, in the name of the nude photo Rs Aente

धर्म छुपाकर लड़की से फेसबुक पर दोस्ती करने बाद उसकी न्यूड फोटो व वीडियो वायरल करने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब लड़के से विमान की टिकट बुक कराने की डिटेल मांगी तो उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन


सेंटर फॉर साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) के अनुसार, फेस-2 निवासी यासिर सेक्टर-5 स्थित टेक्सटाइल फैक्ट्री में टेलर है। यासिर ने नाम राहुल बताकर फेसबुक के जरिये नागपुर निवासी रीना (परिवर्तित नाम) से दोस्ती की।
विज्ञापन


दोनों ने व्हाट्स ऐप नंबर एक्सचेंज कर लिए। रीना को यासिर से प्यार हो गया। रीना ने कुछ न्यूड फोटो व वीडियो उसे व्हाट्स ऐप पर भेज दिए। कुछ दिनों बाद रीना ने राहुल को नागपुर आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने रुपये न होने की असमर्थता जताई तो रीना ने विमान की टिकट कराने के लिए डिटेल मांग ली। आरोपी को डर था कि अगर टिकट राहुल के नाम से बुक कराएगा तो एयरपोर्ट पर उसके पास कोई आईडी नहीं होगी और विमान में प्रवेश नहीं  मिलेगा। 

लड़की के सामने ऐसे खुली लड़के की पोल

By turning to the girl's friendship on FB religion, in the name of the nude photo Rs Aente
Fraud

उसने असली नाम यासिर बता दिया और धर्म छुपाकर रीना से दोस्ती की बात मान ली। रीना ने काफी गुस्सा जाहिर किया और दूर रहने को कहा। इसके बाद यासिर ने उसे न्यूड फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 10 लाख रुपये मांगे। 

समाज के डर से किसी तरह रीना ने आभूषण बेचकर पांच लाख रुपये उसके अकाउंट में डाल दिए, लेकिन आरोपी और रुपये की मांग करने लगा। इसके बाद रीना ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाली महिला मित्र की मदद से सीसीसीआई में शिकायत की।

पुलिस ने यासिर को पूछताछ के लिए बुलाया। यासिर ने पुलिस व रीना की दोस्त से माफी मांगी और रीना के अकाउंट में रुपये वापस डालकर फोटो व वीडियो डिलीट कर दिए। समाज के डर से रीना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराना चाहती थी, ऐसे में यासिर को छोड़ दिया गया।

'सबसे ज्यादा मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए आते हैं। लड़कियां अनजान लोगों को न्यूड फोटो व वीडियो व्हाट्स ऐप पर भेज देती हैं और बाद में वह इज्जत की डर से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराना चाहतीं। ऐसे में उन लड़कियों से फेसबुक व व्हाट्स ऐप के जरिये रुपये वसूले जाते हैं। उपरोक्त मामले में भी ऐसा ही हुआ जिसमें धर्म छुपाकर यासिर ने फेसबुक पर दोस्ती की और न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी के नाम पर रुपये ऐंठ लिए।' - दिनेश यादव, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed