{"_id":"8983c434408bd3cb10eed50bbd45c87f","slug":"by-breakfast-in-law-had-a-businessman-s-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाश्ता करके कारोबारी की पत्नी-बहू लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाश्ता करके कारोबारी की पत्नी-बहू लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर सेकेंड में बृहस्पतिवार सुबह मकान किराए पर लेने के बहाने घर में घुसे दो बदमाशों ने घी कारोबारी राजेंद्र बंसल के घर में लूटपाट की।
महिला के साथ कार से पहुंचे बदमाशों ने पहले किराए के लिए मकान देखा और फिर वहीं नाश्ता भी किया। मौका पाकर बदमाशों ने तमंचे के बल पर कारोबारी की पत्नी और बहू की सोने की चेन और मोबाइल लूटकर भाग गए।
पीछा करने पर बदमाश करीब 500 मीटर दूर आर्य नगर चौक के पास कार छोड़कर भाग गए। उधर, एसएचओ ने का दावा है कि बदमाश लूट की वारदात नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक, घी कारोबारी राजेंद्र के घर सुबह 11 बजे पत्नी लक्ष्मी बंसल और उनकी बहू थीं।
सफेद रंग की कार में एक महिला समेत तीन बदमाश वहां पहुंचे। कारोबारी की बहू ने दरवाजा खोला तो बदमाश किराए पर मकान लेने के बहाने घर में घुसे। मकान दिखाकर राजेंद्र की पत्नी ने उन्हें चाय-नाश्ता कराया।
विज्ञापन
कुछ देर में बदमाश मकान खरीदने को कहने लगे। लक्ष्मी बंसल ने मकान बेचने से इंकार किया और उन्हें घर से जाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने लक्ष्मी बंसल को बंधक बनाने की कोशिश की।
लक्ष्मी ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उनका गला घाेंटने की कोशिश की। कारोबारी की बहू ने शोर मचाया तो कालोनी के लोग जमा हो गए।
बदमाश घर से मोबाइल और लक्ष्मी की चेन लूटकर भाग गए। लोगों ने बदमाशों का करीब पांच सौ मीटर तक पीछा किया तो बदमाश कार छोड़ कर पैदल ही भाग गए।