{"_id":"5700e3794f1c1bc60fc810fc","slug":"businessmen-audi-car-stolen-in-gurgaon-from-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल से फरीदाबाद के कारोबारी की ऑडी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल से फरीदाबाद के कारोबारी की ऑडी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 03 Apr 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के फाइव स्टार होटल लीला में आयोजित पार्टी में आए फरीदाबाद के कारोबारी की ऑडी कार शुक्रवार रात चोरी हो गई। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया, क्योंकि यहां वीवीआईपी का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-14 में रहने वाले संजय वाधवा ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी व बच्चों के साथ किसी मित्र की पार्टी में शामिल होने आए थे। वह अपनी कार को पोर्च में खड़ा कर होटल का टैग लेकर अंदर चले गए। रात में पार्टी कर बाहर निकलने के बाद उन्हें होटल से कार गायब मिली।
विज्ञापन
डीएलएफ फेज तीन चौकी की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज में कारोबारी को कार से उतरते और गाडी को पार्क कर चाभी होटल के पास जमा कराते हुए देखा गया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन