फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman promise to deal cwg village flats arrested.

खेलगांव में घर दिलाने का वादा करने वाला गिरफ्तार

Sat, 18 Oct 2014 05:22 PM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
Businessman promise to deal cwg village flats arrested.

दिल्ली पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने दर्जनों लोगों को अपने झूठ के जाल में फंसाकर उनसे करोड़ों की ठगी की। करीब 12 लोगों से लगभग 5 करोड़ की रकम ऐंठने वाला 45 वर्षीय एक बिजनेसमैन अब दिल्ली पुलिस के कब्जे में है।

विज्ञापन


इस ठग व्यापारी का नाम है अनिल जैन। अनिल जैन जो ब्रांडेड कपड़ों में सजधज कर बकायदा अपनी बेटी पूर्णिमा के साथ मिलकर लोगों को अपने जाल में फांसता था। दोनों अपने शिकार को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से यह भरोसा दिलाते थे कि वह खेलगांव में लोगों को फ्लैट्स खरीदने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


दोनों बाप-बेटी बहुत ही शातिराना तरीके से लोगों को खेलगांव में फ्लैट खरीदने के लिए राजी करते थे। अनिल जैन लोगों को यह कहता था कि उसकी बेटी पूर्णिमा उस संस्था के साथ जुड़ी रही है, जिसने खेलगांव विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनके शिकार को उनपर पूरा भरोसा हो जाता था तो दोनों बाप-बेटी उससे एक बड़ी रकम की मांग करते थे। यह रकम वो उनसे डाउन पेमेंट के रूप में लेते थे, जिसके बदले में दोनों कुछ फर्जी कागजात उपलब्ध करा देते थे।

एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Businessman promise to deal cwg village flats arrested.

सब कुछ सही जा रहा था पर जैन के सितारे तब गर्दिश में आए जब हैंडीक्राफ्ट का बिजनेस करने वाले बांके बिहारी संथालिया ने जैन के खिलाफ फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार बाप-बेटी की जोड़ी लोगों को अपने जाल में फंसाने के ‌लिए कई स्तर पर कोशिश करते थे।

पुलिस के अनुसार अनिल जैन संथालिया की शिकायत पर पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। संथालिया ने अपनी शिकायत में कहा था कि जैन ने अपनी बेटी और अन्य एसोसिएट्स के साथ मिलकर उसके साथ 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

संथालिया का आरोप है कि उसे कॉमनवेल्थ खेलगांव में फ्लैट के नकली कागजात दिए गए थे। पुलिस का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से अपने ऊपर खतरा मंडराते हुए देखकर पूर्णिमा और जैन के अन्य एसोसिएट ठंडे पड़े हुए हैं।

जैन के ऊपर था 15000 रुपए का इनाम

Businessman promise to deal cwg village flats arrested.

पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि संथालिया और जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद जैन ने संथालिया को सलाह दी कि वह खेलगांव में एक फ्लैट खरीदे।

उसने संथालिया को ये भी भरोसा दिलाया कि वह संथालिया को भारी डिस्काउंट भी दिलवा सकता है क्योंकि उसकी बेटी और दामाद एमार एमजीएफ कंपनी में कार्यरत हैं।

जैन बाद में किसी जेनाब अली नाम के व्यक्ति के साथ भी संथाली से मिला। उसका परिचय जैन ने एमार कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर के रूप कराया।

संथाली ने केवल जैन से ही नहीं पूर्णिमा से भी एक फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। पहले भी दिल्ली पुलिस ने जैन को अपराधी घोषित कर उसका पता बताने वाले को 15000 रुपए इनाम देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed