फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Businessman killed in car parking dispute in Delhi

कार पार्किंग विवाद में बिजनेसमैन की हत्या

Mon, 28 Jul 2014 12:30 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
Businessman killed in car parking dispute in Delhi

दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर में रविवार को पार्किंग विवाद में व्यवसायी राजेंद्र भाटिया (55) की पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात को व्यवसायी के बेटे का दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार से कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन


इस बात को लेकर रविवार को 14-15 लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ था झगड़ा

Businessman killed in car parking dispute in Delhi

पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र 28/144 वेस्ट पटेल नगर में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। राजेंद्र की पश्चिमी दिल्ली में प्लास्टिक का सामान बनाने की फैक्टरी है। परिवार में पत्नी सुनीता और बेटे मनीष व मोक्षित हैं।

मकान की दूसरी मंजिल का मालिक कार्तिक है। कुछ दिनों पूर्व कार्तिक ने प्रॉपर्टी डीलर अशोक ओबरॉय के जरिये फ्लैट में कुछ किरायेदार रखे हैं। आरोप है कि शनिवार रात को मोक्षित ने घर के बाहर वर्ना कार खड़ी की थी।

कुछ देर बाद किरायेदार आया और उसने मोक्षित से कार हटाने के लिए कहा। मोक्षित ने मना किया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। रात को कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया।

दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या

Businessman killed in car parking dispute in Delhi

रविवार सुबह करीब 11:30 बजे कार्तिक मां के साथ मोक्षित के घर पहुंचा और राजेंद्र को बुरा-भला कहने लगा। इस बीच अशोक 14-15 लोगों के साथ घर में दाखिल हो गया और हमला कर दिया। मोक्षित, मनीष व राजेंद्र को बुरी तरह पीटा गया।

सुनीता पर भी हमला किया गया। राजेंद्र के बेहोश होने पर सभी फरार हो गए। गंभीर हालत में राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्तिक और अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed