फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   businessman kidnapped in his car in noida

पहले मारी टक्कर और उसके बाद कारोबारी को उसी की कार में कर लिया अगवा

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
businessman kidnapped in his car in noida
- फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास से फर्नीचर कारोबारी को हथियारबंद बदमाशों ने अगवा कर लिया और लूटपाट करने के बाद उन्हें गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में फेंककर फरार हो गए। कारोबारी के सिर में गंभीर चोट आई हैं।

विज्ञापन


शाहीन बाग, दिल्ली निवासी शाह आलम का महामाया फ्लाईओवर के पास फर्नीचर मार्केट में कारोबार है। उनके भाई मुगीश आलम ने बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे भाई ने उन्हें सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन छोड़ा था।
विज्ञापन


इसके बाद वह अकेले ही जा रहे थे। मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो सवार छह बदमाशों ने शाह की स्कार्पियो में ऑटो से टक्कर मार दी। जैसे ही उन्होंने स्कॉर्पियो रोकी, बदमाशों ने स्कार्पियो में ही बंधक बनाकर मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम में स्कार्पियो से बाहर फेंक दिया

businessman kidnapped in his car in noida

बदमाशों ने जान बख्शने की एवज में रुपये मांगे। शाह ने डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम तुरंत करने का दावा किया तो बदमाश उन्हें शाहीन बाग घर के पास ले गए, लेकिन घर पर रुपये नहीं थे तो पत्नी ने मना कर दिया।

कार में पति को अजनबी युवकों के साथ बैठा देखकर पत्नी को शक हुआ। पत्नी कुछ कहती, उससे पहले ही बदमाश कार लेकर भाग गए। इसके बाद शाह को फरीदाबाद लेकर पहुंचे।

वहां कार में तेल भरवाया और रास्ते में दो एटीएम पर रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन खाते में रुपये नही होने से बदमाश सफल नहीं हो सके। दिल्ली, फरीदाबाद फिर एनएच-24 होते हुए बदमाशों ने शाह की पिटाई कर रात करीब ढाई बजे इंदिरापुरम में स्कार्पियो से बाहर फेंक दिया।

businessman kidnapped in his car in noida

एक सोसायटी के पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद गाजियाबाद की पीसीआर-4 ने शाह को इंदिरापुरम के न्याय खंड-1 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल के प्रबंधक कपिल शर्मा के मुताबिक, शाह के सिर में चोट लगी है। उन्हें 18 टांके लगे हैं। शाह को करीब पांच बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। वहीं, पुलिस को मंगलवार सुबह धौलाना में कारोबारी की कार लावारिस हालत में खड़ी मिली।

टाइमलाइन
सोमवार
रात 9:30 बजे - छह बदमाशों ने कारोबारी को सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से अगवा किया।
रात 1 बजे- शाहीन बाग कारोबारी के घर पहुंचे।
रात 01:45 बजे-  फरीदाबाद पहुंचे, एटीएम से रुपये निकलवाने की कोशिश।
रात 2:30 बजे- कारोबारी को इंदिरापुरम में फेंककर भाग गए।
मंगलवार
सुबह 7 बजे- धौलाना पुलिस ने कारोबारी की कार मिली।
शाम 5 बजे- कारोबारी को अस्पताल से छुट्टी मिली।

पांच घंटे तक घुमाते रहे

businessman kidnapped in his car in noida

अपहरण करने के बाद बदमाश कारोबारी को नोएडा के सेक्टरों में पांच घंटे तक घुमाते रहे। बदमाश उसे दिल्ली के शाहीन बाग भी ले गए जहां उन्हें डेढ़ लाख रुपये मिलने की उमीद थी।

पहले भी हुई ऐसी ही वारदात
29 जून को सेक्टर-39 इलाके से सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीरज कुमार का हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। कार समेत कैश व अन्य सामान लूटने के बाद बदमाशों ने नीरज को एनएच-24 पर फेंक दिया था।

बदमाशों ने मारपीट करके घायल कर दिया। बदमाशों को जब एटीएम से रुपये नहीं मिले ते मोबाइल और 11 हजार रुपये लूटने के बाद इंदिरापुरम में फेंककर फरार हो गए। नोएडा पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो मदद नहीं मिली। गाजियाबाद पुलिस ने भी लूट की सूचना नोएडा पुलिस को नहीं दी, अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस वाले चले गए।
- शाह आलम

घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी सिटी को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच ठीक ढंग से कराकर घटना का अनावरण करें।
- धर्मेंद्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed